लखनऊ: राजधानी लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अली दारूवाला और ठाकुर राजा रईस की मौजूदगी में अब्दुल हन्नान को औपचारिक रूप से मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की सदस्यता दिलाई गई।
इस मौके पर राष्ट्रवाद की विचारधारा को मजबूती देने पर जोर दिया गया। बताया गया कि ठाकुर राजा रईस और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अली दारूवाला के मार्गदर्शन में यह निर्णय लिया गया है। आरएसएस से जुड़े मुस्लिम राष्ट्रीय मंच में अब्दुल हन्नान की एंट्री को क्षेत्र में आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और देशहित की राजनीति के लिहाज से अहम कदम माना जा रहा है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वक्ताओं ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज को जोड़ना और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करना है।