Lucknow: पहले ही दिन कई नामी स्कूली वाहनों पर चला प्रवर्तन डंडा

34 चालान, 12 वाहन बिना परमिट पाये गये: आरटीओ प्रवर्तन

Update: 2025-07-02 07:41 GMT

लखनऊ: एक जुलाई को जैसे ही हर बार की तरह नये शैक्षणिक सत्र की शुरूआत हुई तो बीते कई दिनों से बच्चे स्कूलों से दूर थे, मगर मंगलवार को जब घरों से निकलना पड़ा तो उनके अभिभावकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसी क्रम में आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय के निर्देश पर राजधानी लखनऊ में खासकर कई प्रमुख नामचीन स्कूलों से जुडेÞ वाहनों की चेकिंग की गई।

इस दौरान पीटीओ एसपी देव, पीटीओ अनिता वर्मा और पीटीओ आभा त्रिपाठी ने अलग-अलग टीमों के साथ विभिन्न मार्गों पर प्रवर्तन चेकिंग किया। आरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि इस प्रवर्तन कार्रवाई के तहत अधूरे वाहन पेपर के चलते 34 वाहनों का चालान किया गया, बिना परमिट पाये जाने पर एक दर्जन वाहनों को निरूद्ध किया गया और जिन स्कूली वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई की गई उनमें कैथेड्रल स्कूल, सेंट फैं्रसिस कॉलेज, हजरतगंज और सीएमएस गोमतीनगर शामिल रहे। 

Tags:    

Similar News