Lucknow : नशे की लत के चलते भतीजे ने वृद्धा के घर में लगाई आग

Update: 2025-05-17 02:20 GMT
Lucknow लखनऊ: कैसरबाग के मकबूलगंज शटरखाना में गुरुवार शाम वृद्धा के घर में लगी आग के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि उसके भतीजे सनी कुमार उर्फ ​​सनी सिंह ने नशे की लत के चलते सिगरेट से घर में आग लगाई थी। पुलिस ने आरोपी सनी को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर कैसरबाग शिवशंकर महादेवन ने बताया कि गुरुवार शाम शटरखाना में मालती सिंह के घर की पहली मंजिल पर आग लग गई।
आग में घर में रखा घरेलू सामान जल गया। दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि आग उसके भतीजे सनी ने ही लगाई थी। दो दिन पहले उसका सनी से विवाद भी हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने सनी को हिरासत में ले लिया|
Tags:    

Similar News