Lucknow: डिवाइडर से टकराई कार, दो दोस्तों की मौत, तीसरा घायल

Update: 2025-07-07 03:37 GMT
Lucknow लखनऊ: शहीद पथ पर लुलु मॉल के सामने रविवार सुबह 5 बजे एक अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद डिवाइडर पर लगा लोहे का एंगल दीपेश (23) और अमित (25) के सीने में जा घुसा, जिससे दोनों की मौत हो गई। वहीं, तीसरा साथी रुद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने गैस कटर की मदद से एसयूवी कार का एक हिस्सा काटकर तीनों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद एसयूवी को काटकर तीनों को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दीपेश और अमित को मृत घोषित कर दिया।
दीपेश के परिवार में पिता दिनेश, मां गीता और दो छोटे भाई नीलेश और शैलेश हैं। पिता किराना व्यापारी हैं। वहीं, अमित के पिता जयराम साहू किसान हैं। परिवार में मां रमाकांति और छोटा भाई आशीष हैं। घायल रुद्र के पिता राशन डीलर हैं। अमित लखनऊ में पढ़ाई करने आया था। शुक्रवार को वह मध्य प्रदेश से लखनऊ पहुंचा था। ऑनलाइन मार्केटिंग के दौरान अमित की दोस्ती दीपेश और रुद्र से हुई थी। अमित को एक संस्थान में एडमिशन भी लेना था। इसी बीच यह हादसा हो गया।
Tags:    

Similar News