Lucknow: यूपी कृषि विभाग में 7 उप कृषि निदेशकों का तबादला

Update: 2025-06-13 07:10 GMT

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषि विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात उप कृषि निदेशकों का स्थानांतरण किया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

जारी सूची के अनुसार राजीव कुमार को मथुरा से स्थानांतरित कर गौतमबुद्धनगर भेजा गया है। बसंत कुमार दुबे अब ललितपुर के स्थान पर मथुरा में उप कृषि निदेशक की जिम्मेदारी संभालेंगे। थान सिंह गौतम को फर्रुखाबाद से हटाकर लखनऊ के रहमानखेड़ा में सह प्रबंधक बनाया गया है।

इसी क्रम में प्रमोद सिरोही की तैनाती कन्नौज से बदलकर मुजफ्फरनगर की गई है, जहां अब वे उप कृषि निदेशक के रूप में कार्यभार संभालेंगे। संतोष कुमार को मुजफ्फरनगर से स्थानांतरित कर कन्नौज भेजा गया है। आनंद कुमार त्रिपाठी को बांदा से लखनऊ के रहमानखेड़ा स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं, घनश्याम वर्मा को कानपुर से स्थानांतरित कर बिजनौर का उप कृषि निदेशक नियुक्त किया गया है।

शासन ने आदेश में स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी अपने-अपने नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना शासन को उपलब्ध कराएं।

Tags:    

Similar News