20 केंद्रों पर होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा, सुबह आठ से 9.30 बजे तक ही प्रवेश मिलेगा

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रस्तावित राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा मेरठ में 20 केंद्रों पर होगी।

Update: 2022-07-29 02:13 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रस्तावित राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा मेरठ में 20 केंद्रों पर होगी। दस से 12 बजे तक होने वाले इस पेपर में छात्र-छात्राओं को सौ सवालों के जवाब देने होंगे। गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक काटे जाएंगे। उत्तर में एक से अधिक विकल्प चुनने पर भी एक चौथाई अंक कटेंगे। परीक्षा प्रदेशभर में 12 जिलों में होंगी। मेरठ में करीब नौ हजार छात्र-छात्रा इसमें शामिल होंगे।

गुरुवार को जिला प्रशासन और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। बॉयोमेट्रिक डाटा लेने एवं उपस्थिति पत्रक भरने में लगे समय के लिए छात्र-छात्राओं को पांच मिनट अलग से दिए जाएंगे। छात्रों को केंद्रों पर सुबह आठ से 9.30 बजे तक प्रवेश मिलेगा। इसके बाद पेपर में छात्रों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। 
Tags:    

Similar News

-->