Lakhimpur Kheri: हाईवे पर दो ट्रकों की जोरदार टक्कर,चालक की मौत

Update: 2025-07-14 04:42 GMT
Lakhimpur Kher: पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र के बेड़नापुर गांव के पास रविवार तड़के दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक के चालक की मौत हो गई। वह मुरादाबाद जिले का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ। मुरादाबाद जिले के थाना भोजपुर क्षेत्र के मोहल्ला गनीमत नगर कॉलोनी निवासी कल्बे अली का 28 वर्षीय बेटा आलम शनिवार रात अपने साथी सफाईकर्मी आसिफ के साथ ट्रक में सामान लादकर गुवाहाटी असम के लिए निकला था।
रविवार तड़के जैसे ही वह खीरी जिले से सटे पीलीभीत बस्ती रोड नेशनल हाईवे-730 पर बेड़नापुर के पास पहुंचा, सामने से आ रहे ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में आलम की मौत हो गई, जबकि उसके साथी आसिफ को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोग गमगीन हैं।
Tags:    

Similar News