Lakhimpur Kheri: सिलेंडर में लगी आग में दो लोग झुलस गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना लालपुर के लोनियनपुरवा गाँव की है, जहाँ देर शाम खाना बनाते समय आग लग गई। इस घटना में दो लोग झुलस गए, जबकि झोपड़ी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे ग्रामीणों को कोई और नुकसान नहीं हुआ।
गाँव निवासी दिनेश कुमार के बेटे की बुधवार को शादी थी। शादी समारोह गुरुवार को होना था। शाम को खाने की तैयारी चल रही थी कि अचानक सिलेंडर से आग भड़क उठी। देखते ही देखते पूरी झोपड़ी आग की चपेट में आ गई। इस घटना में मेहमान कृष्ण कुमार और गुलरा निवासी नंदिनी झुलस गए।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा कीमती सामान जलकर खाक हो चुका था। गृहस्वामी सोनी देवी ने बताया कि आग में तीस हज़ार रुपये, दुल्हन के चांदी के जेवर, कपड़े, अनाज, सब्ज़ियाँ और एक चारपाई सब जलकर खाक हो गए। सूचना मिलने पर झंडी चौकी प्रभारी राजवीर सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।समाजसेवी उत्तम राजपूत भी मौजूद रहे।