Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी में कल देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गई। यह हादसा भीरा थाना क्षेत्र के नहर पुल के पास हुआ।जानकारी के अनुसार, रोहित गुप्ता (पड़रिया), हसिव (नब्बूपुरवा) और संदीप शुक्ला (बिजुआ) पलिया में अपनी ड्यूटी से घर लौट रहे थे, तभी उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने अज्ञात वाहन की पहचान और चालक को पकड़ने के लिए जाँच शुरू कर दी है। इस दुखद हादसे से इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने अपील की है कि जो भी दुर्घटना के समय मौजूद था या घटना के बारे में कोई जानकारी रखता है, वह पुलिस को सूचित करे।
Tags: