Lakhimpur Kheri: मेरठ का युवक होटल में मृत पाया गया

"पुलिस कर रही जांच"

Update: 2025-04-14 10:43 GMT

लखीमपुर खीरी: सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपरिया बाईपास के पास स्थित एक होटल के कमरे में मेरठ निवासी 30 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। शनिवार को हुई इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान प्रदीप कुमार के रूप में हुई है, जो गाड़ियों के सर्विस कार्ड बनाने का कार्य करता था। वह काम के सिलसिले में लखीमपुर आया था और पिपरिया क्षेत्र के एक होटल में ठहरा हुआ था। शनिवार को जब काफी समय तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला, तो होटल स्टाफ ने दरवाजा खोला और उसे फंदे पर लटका पाया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आईडी कार्ड के आधार पर प्रदीप के परिजनों को जानकारी दी गई। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मृतक का भाई संजय कुमार परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मोर्चरी पहुंचा और शव की पहचान की। भाई को देख परिजन रो पड़े।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजन भी अभी तक कारणों के बारे में कुछ नहीं बता पाए हैं।

Tags:    

Similar News