Lakhimpur Kheri: रननगर गौरी में एक बच्ची को मारने वाले तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया गया है, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली है। रननगर गौरी इलाके में आतंक मचाने वाला तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया है। माना जा रहा है कि यह वही तेंदुआ है जिसने 9 अक्टूबर को एक नौ साल की बच्ची पर हमला कर उसे मार डाला था।घटना के बाद, वन विभाग ने रननगर और गंगानगर गाँवों के आसपास कई जगहों पर पिंजरे लगाए थे। बीती रात रननगर गाँव के पास एक पिंजरे में तेंदुआ फँस गया। तेंदुआ कई दिनों से इलाके में आतंक मचा रहा था। वन विभाग की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। आज पिंजरे में तेंदुआ फँसने पर वन विभाग ने राहत की सांस ली।
बेलराया रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़ा गया तेंदुआ वही है जिसने रननगर गौरी में बच्ची को मारा था। तेंदुए को पकड़ने के बाद वन विभाग की टीम उसे सुरक्षित बेलराया रेंज कार्यालय ले गई। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर से इलाके के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से वे तेंदुए के डर से अपने खेतों में जाने से कतरा रहे थे।