Lakhimpur Kheri : गन्ने के खेत में मिला लापता युवक का शव

Update: 2025-12-01 04:22 GMT
Lakhimpur Kheri :निघासन (खीरी)। कस्बे के नानक नगर वार्ड नंबर 10 (छींटनपुरवा गांव) निवासी बाबूराम (35) का शव घर से 250 मीटर दूर तालाब के किनारे मेवालाल मौर्य के गन्ने के खेत से मिला है। वह पिछले छह दिन से लापता था। परिजनों ने रुपयों के लेनदेन में पड़ोसी गांव के चार युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मृतक बाबूराम के भाई लालता प्रसाद ने बताया कि पड़ोसी गांव के चार लोगों से 15 से दो हजार रुपये को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने उनके भाई से मारपीट की थी। मंगलवार सुबह बाबूराम घर से निकला, फिर वह नहीं लाैटा। बुधवार को निघासन थाने में तहरीर देकर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार दोपहर ग्रामीणों ने तालाब के नजदीक गन्ने के खेत की मेड़ पर शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस के सामने परिजनों ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए शव खेत में फेंकने की बात कही। कोतवाल महेशचंद्र ने बताया कि गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी। इसी बीच शव मिला है। उन्होंने कहा कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News