Lakhimpur Kheri: पेड़ से लटका मिला 11 साल के बच्चे का शव, हंगामा

Update: 2025-07-04 06:52 GMT
Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन थाने के झंडी चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरसिंहपुर के जुम्मनपुरवा में गुरुवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 11 वर्षीय बालक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी जमुना के पुत्र पप्पू के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने पर सीओ महक शर्मा और कोतवाल महेश चंद्र भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं परिजनों ने आशंका जताई कि जमीनी विवाद के चलते पप्पू की हत्या की गई है।
गुस्साए परिजनों ने शव को पेड़ से उतारने से मना कर दिया और डीएम को बुलाने की मांग पर अड़ गए। परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। इसके बाद रात 12 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News