Lakhimpur Kheri: जमीन विवाद में हमलावरों ने महिला के सीने में मारी गोली

Update: 2025-06-26 04:44 GMT
Lakhimpur Kheri: जिले के पढुआ थाना क्षेत्र के गांव पचासा मजरा सुजानपुर में बुधवार रात जमीनी विवाद में एक महिला को गोली मार दी गई. गोली महिला के सीने और पेट के नीचे लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. गोली की आवाज सुनकर महिला का इकलौता बेटा रामू उर्फ ​​अमन जाग गया. उसने देखा कि चार हमलावर मौके से भाग गए. सूचना मिलने पर पढुआ थाना प्रभारी पुष्पराज कुशवाहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. घायल महिला को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमियाबेहड़ ले जाया गया, वहां से जिला अस्पताल लखीमपुर और फिर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया. फिलहाल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है|
पीड़िता के बेटे रामू ने गांव के ही वशिष्ठ नारायण, पवन कुमार, अश्विनी और मनोज कुमार पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है. उसका कहना है कि जमीनी विवाद के चलते इन चारों ने मिलकर उसकी मां को जान से मारने की नीयत से गोली मारी है| थाना प्रभारी पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. मेडिकल जांच के बाद ही गोली लगने की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित शिकायत का इंतजार है।
Tags:    

Similar News