Kushinagar: क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Update: 2025-04-18 15:52 GMT
Rajapakar/कुशीनगर: शुक्रवार को अपने गृह जनपद से गोरखपुर जा रहे भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवरही ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय तिवारी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की सीमा पर फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सेवरही के अगुआई में आये कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत में नारे लगाये।
शुक्रवार को भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय व्यक्तिगत कार्य से यूपी बिहार सीमा पर आये थे।उनके आगमन की सूचना पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सेवरही धनंजय तिवारी के अगुवाई में उनके कार्यकर्ताओं ने फोर लेन स्थित सलेमगढ टोल प्लाजा पर फूल मालाओं से लाद दिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत दिखे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को गांव चलो अभियान से जोड़कर जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।पर।प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय तिवारी ने कहा कि तमकुही राज विधानसभा का हर कार्यकता क्षेत्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा के लोक कल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने का कार्य पूरे मनोवेग से के रही है। इस दौरान भाजपा वरिष्ठ नेता संदीप तिवारी, शशिभूषण उपाध्याय,रामनरेश मिश्रा, डा पीएन राय, मोहित दूबे, अंजनी तिवारी, जितेन्द्र राय,चंदन तिवारी,दिलशाद मलिक, फिरोज खान आदि रहे।
Tags:    

Similar News