किशोर के रिश्तेदार की लड़की से हुआ प्यार ,शादी की जिद पर परिवार के लोगों ने कर दी पिटाई

Update: 2024-05-03 09:07 GMT
आगरा : आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र निवासी एक किशोर की रिश्तेदार की बेटी से दोस्ती हो गई। दोनों नाबालिग हैं। किशोर शादी करने की जिद पर अड़ा था। बृहस्पतिवार को प्रेमिका के घर जाकर शादी की जिद करने लगा। परिजन ने उसकी पिटाई कर दी। इस बात से नाराज होकर अपने घर के कमरे में फंदे से लटक गया। मां और भाई ने फंदे से उताकरकर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
 फॉउंड्री नगर क्षेत्र के राधा नगर में किशोर मां और भाई आकाश के साथ रहता है। परिजन ने बताया कि कुछ दिन पहले वह एक रिश्तेदार के यहां गया था। वहां उनकी बेटी से उसकी दोस्ती हो गई। दाेनों आपस में बात कर परिजन के सामने शादी करने की जिद पर अड़ गए। परिजन ने दोनों को समझाया कि उनकी उम्र शादी के अभी नहीं हुई है। इसके बाद भी किशोर बृहस्पतिवार को किशोरी के घर चला गया।
जहां किशोरी के परिजन से उसे समझाने का काफी प्रयास किया। बात ना मानने पर उसकी पिटाई कर दी। इस बात से आहत होकर किशोर अपने घर आ गया। अपने कमरे का दरवाजा बंद कर फंदे से लटक गया। किशोर के भाई आकाश ने उसे जंगले से फंदे पर लटका देखा। शोर मचाने पर अन्य लोग आग गए। दरवाजा तोड़कर किशोर को फंदे से नीचे उतारा। इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रांसयमुना थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोर अब खतरे से बाहर है।
Tags:    

Similar News