नाली में गिरकर किशोर की मौत, परिजन बोले- झटका आने की थी बीमारी

Update: 2023-09-01 14:02 GMT
महराजगंज जिले में पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हसखोरी महुअवां में किशोर की नाली में गिरने से मौत हो गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम हसखोरी महुअवां निवासी शिवम 14 कक्षा आठ का छात्र था।
बृहस्पतिवार शाम 8:30 बजे पिता को दुकान पर खाना देकर गांव में घूमने लगा। कमरुद्दीन के घर के पास अचानक नाली में गिर गया। रात होने पर मां रामरती देवी अपने छोटे बेटे सत्यम के साथ खोजते हुए दुकान पर पहुंची, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
शुक्रवार सुबह मस्जिद जा रहे थे, तो उसको नाली में गिरा हुआ देखा। पिता अजीत गुप्ता ने बताया कि बचपन से शिवम को झटके की बीमारी थी। जिसका इलाज चल रहा था। चौकी प्रभारी यशवंत किर्णेंद्र चौधरी ने बताया कि परिवार के लोग बीमारी के कारण मौत होने की बात कह कर शव का अंतिम संस्कार कर दिए। पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
Tags:    

Similar News