Kaushambi: प्रो. शर्मा ने छात्रों को मेहनत और लगन से जीवन में आगे बढ़ने का दिया संदेश

Update: 2025-07-24 06:49 GMT

कौशाम्बी: जिले में प्रो० संजय प्रसाद शर्मा, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय सिराथू, ने एस०ए०वी० इण्टर कॉलेज सैनी कौशाम्बी, के इंटरमीडिएट अंतिम वर्ष के सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने, कैरिअर का सही चुनाव करने, समय का महत्व समझाने व अनुसाशन में रहते हुए कठिन परिश्रम के साथ जीवन में आगे बढ़ते हुए लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा दी।

उन्होंने छात्र छात्राओं से यह भी अपील किया कि राजकीय महाविद्यालय सिराथू कौशाम्बी में प्रवेश का कार्य अभी चल रहा है अतः तीनों संकाय- कला, वाणिज्य एवं विज्ञान में सीटें रिक्त होने के कारण सिराथू परिक्षेत्र के समस्त छात्र-छात्राएं महाविद्यालय आकर अधिक से अधिक संख्या में एडमिशन कराएं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ० अय्यूब अहमद व उक्त इण्टर कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Tags:    

Similar News