फाइल फोटो 

जनता से रिस्ता वेबडेस्क: कानपुर। कानपुर में छह घंटे में सिर्फ 29 फीसदी वोट पड़ सके हैं। बिल्हौर, बिठूर और घाटमपुर विधान सभओं में वोटिंग की रफ्तार अभी भी तेज है। शहरी क्षेत्रों में सीसामऊ विधानसभा में मतदान प्रतिशत सबसे ज्यादा है। दोपहर के बाद एक बजे तक बिल्हौर विधान सभा में 35.28, बिठूर में 32.54, कल्याणपुर 24.9 प्रतिशत तक वोटिंग हो चुकी थी। इसी तरह गोविंद नगर में 28.16, सीसामऊ में 30, आर्यनगर में 23, किदवई नगर में 29, कैंट में 29, महाराजपुर में 24.5 और घाटमपुर में 32.88 प्रतिशत वोट पड़े। 


Tags: