Kanpur: दुष्कर्म के आरोपी पति और ननदोई गिरफ्तार

Update: 2024-09-28 11:05 GMT
Kanpur कानपुर । ग्वालटोली पुलिस ने दुष्कर्म और हलाला कराने के आरोपी नंदोई और पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा। महिला ने पति व नंदोई पर तीन तलाक देने के बाद दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत दहेज प्रताड़ना, दुष्कर्म, मुस्लिम विवाह अधिनियम समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
एसीपी कर्नलगंज तेजबहादुर सिंह ने बताया कि महिला ने अपने ससुरालियों पर दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। विरोध करने पर तीन तलाक देने के बाद पति व नंदोई ने दुष्कर्म किया था। इतना ही नहीं, पीड़िता ने हलाला करने का भी आरोप लगाया। महिला के आरोप पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति और नंदोई को शुक्रवार को छह बंगलिया रोड से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
Tags:    

Similar News

-->