Kanpur कानपुर: कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में श्याम नगर पुल पर बुधवार शाम एक स्विफ्ट कार में आग लग गई। कार में सवार ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। कार से आग की लपटें निकल रही थीं। आसमान धुएं से ढंका हुआ था। वहां मौजूद राहगीरों से सूचना पाकर पुलिस दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।
Tags: