कंपिल: कब्रिस्तान में निकले अजगर को देखकर गांव में हडक़ंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना वन विभाग की टीम को दी गयी। मौके पर पहुंची टीम ने पहुंचकर अजगर को पकड़ लिया। तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर के निकट कब्रिस्तान में सोमवार शाम लकड़ी लेने गए ग्रामीणों ने पेड़ पर एक अजगर देखा। उसने घटना की सूचना गांव जाकर ग्रामीणों को दी। जिस पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग की टीम को दी। मौके पर पहुंची टीम ने अजगर को कड़ी मशक्कत के बाद पकडक़र साथ ले गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Tags: