Jhansi: स्पा की आड़ में चल रहा था हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, पुलिस के पहुंचने पर मची अफरातफरी
Jhansi झांसी: झांसी जिले के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के आवास विकास रोड पर उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस ने साइन वेलनेस यूनिसेक्स सैलून एंड स्पा सेंटर पर छापा मारकर तीन महिलाओं और दो पुरुषों को हिरासत में लिया। आपको बता दें कि गुरुवार शाम सीपरी बाजार पुलिस को सूचना मिली कि स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा है। सीपरी बाजार पुलिस सीओ सिटी और अन्य अधिकारियों के साथ बताई गई जगह पर पहुंची जहां उन्होंने छापा मारा और पुलिस टीम ने वहां से तीन महिलाओं और दो पुरुषों को पकड़ लिया। पुलिस टीम ने जब उनसे पूछताछ की तो सामने आया कि वहां अनैतिक गतिविधियां भी चल रही थीं तो पुलिस टीम ने वहां से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद कीं।
सीपरी बाजार पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए स्पा सेंटर को सील कर दिया है। गौरतलब है कि सीपरी बाजार पुलिस ने कुछ दिन पहले भी एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था सीओ सिटी रामवीर सिंह ने बताया कि सीपरी बाजार पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के साइन वेलनेस यूनिसेक्स एंड स्पा सेंटर में स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं, जिसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन वेश्याओं के साथ संचालक और एक दलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और जो भी कानूनी कार्रवाई होगी, वह अमल में लाई जाएगी।