Jhansi झांसी: दरीगरान 2 के लिए फिल्टर रोड पर बिछाई गई पेयजल पाइप लाइन शनिवार सुबह रेलवे क्रॉसिंग के पास अचानक फट गई। पाइप लाइन फटने से करीब बीस फीट ऊंचा फव्वारा निकल आया। फव्वारा फूटने से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार भी अपनी दुकानें समेट कर भाग गए। काफी देर तक वहां पानी बहता रहा।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जल निगम के इंजीनियरों को दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे जल निगम के इंजीनियरों ने पाइप लाइन बंद कराई। इसके बाद पानी का बहाव बंद हो गया। यह पेयजल लाइन महानगर पेयजल योजना के जरिए बिछाई गई थी। पिछले एक महीने में पाइप लाइन की टेस्टिंग के दौरान कई जगह इसी तरह से पाइप लाइन फट चुकी है।