जनता से रिश्ता वेबडेस्क : चिलुआताल थाना क्षेत्र के मानीराम रेलवे स्टेशन के सामने सड़क हादसे में घायल छात्र की मौत हो गयी। गुस्साए ग्रामीणों ने मानीराम रेलवे स्टेशन के सामने जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खत्म कराया।
जानकारी के अनुसार मानीराम निवासी जय प्रकाश शुक्ला के घर मृत शिखर की ननिहाल है। वह ननिहाल में रहता था। मानीराम स्थित स्टेपिंग स्टोन स्कूल में कक्षा 9 का छात्र था। शिखर मिश्रा ( 15 ) पुत्र स्व० विनोद मिश्रा शनिवार की रात करीब 10 .30 बचे निर्माणाधीन ओवरब्रिज के सामने खड़े होकर अपने मौसा प्रिंस मिश्रा से बात कर रहा था। तभी पीपीगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी। ठोकर इतनी तेज रही कि शिखर एवं उसके मौसा प्रिंस ( 30 ) गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनो को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां इलाज के दौरान छात्र शिखर की मौत हो गयी। उसके मौसा प्रिंस कोमा में हैं। ग्रामीणों का कहना हें कि एक माह के अन्दर जमुना कन्या इण्टर कालेज से निर्माणाधीन ओवरब्रिज के बीच कई दुर्घटना हो चुकी है। इसके लिए इस एक किमी में तीन चार बड़े ब्रेकर बनाये जाय ताकि स्पीड कुछ कम हो जाय। साथ ही घायल के इलाज की समुचित व्यवस्था की जाय।
source-hindustan