Lakhimpur Kheri: नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में युवक की मौत हुई

"दो युवक गंभीर रूप से घायल"

Update: 2025-03-03 06:01 GMT

लखीमपुर खीरी: लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गुरुद्वारा के पास शारदा नहर पुल के निकट एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उचौलिया निवासी निष्कर्ष उर्फ मानू (18) की इलाज के दौरान मौत हो गई।

गुरुद्वारा से लौटते समय हुआ हादसा

उचौलिया निवासी निष्कर्ष रस्तोगी उर्फ मानू का दोस्त आदित्य, जो बरेली का रहने वाला है, उससे मिलने आया था। आदित्य पहले उचौलिया में पढ़ाई कर चुका था। शनिवार शाम दोनों गुरुद्वारा गए थे और वहां से लौटते समय एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और निजी वाहन से दोनों घायलों को शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां इलाज के दौरान निष्कर्ष की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल आदित्य को उसके परिवार वाले इलाज के लिए बरेली ले गए।

परिजनों में मचा कोहराम

निष्कर्ष की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News