इंदिरापुरम: थानाक्षेत्र के कनावनी स्थित एंजिल जुपिटर सोसायटी के रहने वाले हर्षित त्यागी (25) की मंगलवार को नौंवी मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट की बालकनी से गिरकर मौत हो गई।
घर पर मौजूद मां पूनम त्यागी और मौसेरा भाई हिमांशु वत्स उसे नोएडा स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि हर्षित एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता अतुल त्यागी योगा के टीचर हैं और मां पूनम त्यागी नोएडा स्थित बड़े निजी स्कूल में शिक्षिका हैं।
पुलिस के मुताबिक शाम करीब 3:30 बजे हर्षित बाथरूम जाने के लिए उठा था। कुछ देर बाद घर वालों को पता चला कि वह बालकनी से नीचे गिर गया है। युवक की मौसी सुषमा ने बताया कि हर्षित मानसिक तनाव में था।