चित्रकूट के इस गांवों में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे लोग, दूर से लाने में पैरों में पड़ जाते हैं छाले
उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में लोग इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से परेशान हैं.
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में लोग इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से परेशान हैं. बांदा चित्रकूट धाम मंडल के मानिकपुर तहसील में भी तापमान भयंकर रूप से बढ़ा हुआ है (Banda Weather). यहां भीषण गर्मी से जूझ रहे मानिकपुर तहसील के पठा छेत्र के लोगों के पैरों में छाले पड़ जा रहे हैं. पीने के पानी के लिए त्राहिमाम त्राहिमाम मचा हुआ है (Water Crisis in Banda). इस बीच ब्लॉक क्षेत्र के 24 गांव में पानी की विकराल समस्या है. इन गांव में हैंडपंप जवाब दे चुके हैं. लोग टैंकर आने की राह सुबह से देखते नजर आते हैं. हालात यह है कि पानी का टैंकर आते ही लोग बाल्टी और डिब्बे लेकर टूट पड़ते हैं. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जिम्मेदारों को भी पानी की समस्या बताई गई फिर भी समस्या दूर नहीं हुई.