इलेक्ट्रिशियन को अज्ञान वाहन ने मारी टक्कर

Update: 2022-12-07 18:24 GMT
बरेली। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल इलेक्ट्रिशियन की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना भोजीपुरा के मियांपुर निवासी जयपाल (30) एक फार्म हाउस पर इलेक्ट्रिशियन के पद पर काम करता था। बीती 30 नवंबर को रात को काम कर वह घर लौट रहा था। इसी दौरान सड़क पार करते समय उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बीती रात उसकी मौत हो गई।

Similar News