Prayagraj: पत्रकार दीपक सिंह का सड़क हादसे में निधन हुआ
"सुनील दमदार24 नामक न्यूज पोर्टल के संवाददाता था"
प्रयागराज: थाना सराय ममरेज स्थित वारी गांव के रहने वाले सुनील कुमार सिंह उर्फ दीपक का निधन हो जाने की सूचना है। सुनील दमदार24 नामक न्यूज पोर्टल के संवाददाता था।
बीती 27 फरवरी को दीपक सिंह करुवा डीह प्रतापपुर में एक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। गंभीर रूप से घायल पत्रकार को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख लखनऊ के लोहिया अस्पताल में रेफर कर दिया था। वहां लगभग 15 दिनों तक इलाज चलने के बाद दीपक का निधन हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पत्रकार दीपक अपने पीछे पत्नी दीपा के अलावा 13 वर्षीय निशांत, 11 वर्षीय सुशांत, 9 वर्षीय अनन्या और 6 वर्षीय परी को छोड़ गए हैं।