हमीरपुर। पत्नी के घर से भाग जाने की खबर से आहत दिल्ली में रह रहे मजदूर पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की मां ने कोतवाली में बहू के भाग जाने की तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव निवासी महिला ने बताया उसका पुत्र वीरेंद्र (30) दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। वह सोमवार को अपने पति के साथ मजदूरी करने गई थी। घर पर उसकी बहू अपने बच्चों के साथ थी।
सूना घर पाकर बहू अपने मासूम बच्चों को रोते बिलखते छोड़कर दोपहर के समय मुस्करा थानाक्षेत्र के दामूपुरवा गांव में रहने वाले प्रेमी के साथ भाग गई। शाम को पत्नी के प्रेमी साथ भाग जाने की जानकारी दिल्ली में रह रहे पति को दी गई। जिस कारण वीरेंद्र ने पत्नी के भाग जाने के गम में दिल्ली में में फांसी लगाकर जान दे दी।