कानपुर: जूही थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मां के बाहर जाने का उठाया फायदा
जूही निवासी पीड़िता की मां ने बताया कि शनिवार को वह किसी जरूरी काम से बाजार गई थीं, इस दौरान बेटी घर पर अकेली थी। इसी मौके का फायदा उठाकर शेरखान जिम के पास रहने वाला अरसलान जबरन घर में घुस आया। उसने किशोरी का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर पूरे परिवार को जिंदा जलाने की धमकी देकर फरार हो गया।
बेटी की आपबीती सुनते ही पुलिस को दी सूचना
जब मां वापस लौटी तो बेटी को रोते हुए पाया। कारण पूछने पर उसने पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
एडीसीपी साउथ महेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। रविवार को किशोरी ने थाने में बयान दर्ज कराए, और सोमवार को मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।