Lucknow लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मड़ियांव के फैजुल्लागंज सेकेंड में सोमवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब राधा कृष्ण मंदिर के सामने वाली गली में आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने के सूचना स्थानीय निवासियों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी मौके पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंच कर राहत बचाव कार्य में जुट गई है।
घटना की जानकारी देते हुए एफओ मंगेश कुमार ने बताया, "सुबह 8.48 बजे आग की सूचना मिली थी। यहां 7 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। आग लगभग बुझा दी गई है। आग बुझाने के बाद आकलन किया जाएगी कि कितनी झुग्गी-झोपड़ियां थी।"