Sant Kabir नगर में भीषण हादसा, बस और टेंपो में मारी टक्कर, पिता-पुत्र समेत चार की मौत
Sant Kabir नगर में भीषण हादसा
Sant Kabir Nagar.संतकबीर नगर। मंगलवार की रात करीब साढ़े सात बजे गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे कांटे-मुंद्रवा मार्ग पर बूधा और कांटे के बीच देवरिया डिपो की बस ने सामने से एक टेंपो में टक्कर मार दी। इस हादसे में बूधा खुर्द गांव निवासी पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई। बाकी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डीएम और एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एक ही गांव के चार लोगों की मौत से कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली खलीलाबाद के बूधा खुर्द गांव निवासी रामजतन की पत्नी को मंगलवार को गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भुजानी स्थित स्पर्श हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।
रात में 25 वर्षीय सर्वजीत चौहान पुत्र रामजतन, 65 वर्षीय भिखना देवी पत्नी स्व. रामभेज चौहान व पांच वर्षीय आरव पुत्र रामजतन, 30 वर्षीय मुराती देवी पत्नी राजू चौहान व गांव में अपनी नानी के घर आया पांच वर्षीय बालक टेंपो से घर लौट रहे थे। यह सभी लोग हाईवे से कटकर शाम करीब साढ़े सात बजे कांटे-मुंडेरवा मार्ग पर बूधा व कांटे के बीच आगे पहुंचे थे। इसी बीच बस्ती की ओर से तेज गति से आ रही देवरिया डिपो की परिवहन निगम की बस ने टेंपो में टक्कर मार दी। इस घटना में भिखना देवी, सर्वजीत चौहान व आरव की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर कांटे पुलिस चौकी प्रभारी हरिकेश भारती व कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार पांडेय, सीओ अजीत चौहान व एएसपी सुशील कुमार सिंह पुलिस कर्मियों के साथ पहुंच गए। रामजतन की पत्नी मुराती देवी व अपने ननिहाल आई पांच वर्षीय बालक को एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। यहां उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल मुराती देवी की मौत हो गई। घटना के बाद निगम की बस को हाईवे पर मनियरा में ढाबे के पास पकड़ लिया गया जबकि टेंपो चालक का पता नहीं चल सका। डीएम आलोक कुमार व एसपी संदीप कुमार मीना ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। लोगों से इस घटना की जानकारी ली। एक ही रात में चार मौतों से बूधा खुर्द गांव में कोहराम मचा है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Heading
Content Area