Lucknow-Agra तक लू का कहर, कई हिस्सों में गर्म रात का अलर्ट जारी

Update: 2025-04-24 06:47 GMT
Lucknow  लखनऊ देश के अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला है। राजधानी दिल्ली समेत मैदानी इसलको में भीषण गर्मी पड़ रही है। साथ ही लू ने भी लोगो का हाल बुरा कर रखा है। कई राज्यों में लू को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया हुआ है। आज देश में मौसम का पूर्वानुमान मौसम विभाग की और से जारी किया है। उत्तर प्रदेश के मौसम कि बात की जाये तो यहां पर भी लू से लोगो को राहत नहीं मिलने वाली है। वही पहाड़ो में हल्की बारिश और बर्फ़बारी होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि दिल्ली एनसीआर में आज का मौसम गर्म और शुष्क रहेगा। देश की राजधानी में दोपहर को लू चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं तापमान अधिकतम 40 से 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
कैसा रहेगा यूपी का मौसम
उत्तर प्रदेश की बात करे तो यहां के ज्यादतर इलाके भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं और मौसम विभाग की ओर से इसमें कोई राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं हैं पश्चिमी यूपी में लू की चपेट में है तो वहीं पूर्वी यूपी में मौसम विभाग की ओर से आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ, आगरा, कानपूर जैसे जिलों में पारा 40 डिग्री पार जा सकता है। वहीं मौसम विभाग ने बांदा, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, चित्रकूट और वाराणसी में लू चलने की संभावना जताई है। इसके साथ संतरविदास नगर आजमगढ़ मऊ बलिया कनौज कानपूर कानपूर देहात और नगर, जौनपुर गाजीपुर में लू चलने के असर है।
प्रदेश में अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने की संभावना जताई जा रही है इसी तरह अगले 48 घंटो तक न्यूनतम तापमान में कोई भी बड़ा परिवर्तन नहीं होगा जबकि उसके बाद 2से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
Tags:    

Similar News