Image used for representational purpose
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले चिकित्सा एवं स्वास्थ्यकर्मियों का क्रामिक धरना जारी है। शुक्रवार को चौथे दिन सुबह 8 से 10 बजे तक कार्य बहिष्कार किया गया। पीएचसी, सीएचसी, मानसिक अस्पताल, जिला अस्पताल समेत कई स्वास्थ्य इकाइयों के कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल हुए।
मंडलीय अस्पपताल में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि शासन ने नीति विरुद्ध स्थानांतरण किया है। इससे कर्मचारियों का शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक शोषण हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कर्मचारी समाज के उत्पीड़न में लिप्त शासन-प्रशासन के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। सभा की अध्यक्षता परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह ने की। संचालन डॉ. आरके सिंह ने किया। इस मौके पर डॉ. अनुराग मिश्र, डॉ. घनश्याम सिंह, मदन गुप्ता, डॉ. जेएस उपाध्याय, रमापति यादव, डॉ. जेके सिंह, प्रेमचन्द, रामकरन चौधरी, डॉ. विजय प्रकाश राय, अरुण कुमार सिंह, राम सिंह, डॉ. इश्तियाक अहमद, डॉ. जितेंद्र पटेल, डॉ. आशुतोष कुशवाहा, अरविंद, डॉ. जेपी मौर्य, डॉ. अशोक कुमार सिंह आदि थे।
source-hindustan