Hathras: नगर में जलभराव, संक्रमण को लेकर चेतावनी

Update: 2025-09-17 04:47 GMT

हाथरस:16 सितंबर आज नगर पालिका परिषद हाथरस के निवर्तमान अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने पत्र के माध्यम से मानसूनी बरसात के बाद हाथरस जनपद में संक्रमण से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम हेतु ठोस कदम उठाने की मांग जिला चिकित्सा अधिकारी हाथरस से की। पत्र में पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने कहा कि बरसात के उपरांत काफी बड़े क्षेत्र में जल भराव रहता है। बरसात का अंतिम चरण जब आता है तब जल भराव के कारण संक्रामक रोग फैलते है, जिसमें पिछले कई वर्षों में अनेक जान गई हैं।

निवर्तमान पालिका अध्यक्ष ने आगे कहा कि जनपद हाथरस में बरसात अच्छी हुई है और यही वह माह है जिसमें रोग फैलने की प्रबल संभावना होती है जिसमें तहसील सिकंद्राराऊ ब्लॉक हसायन ब्लॉक सासनी, ब्लॉक हाथरस के अनेको गांव में जल भराव के साथ-साथ बिभिन्न बीमारी फैलने की आशंका बनी है।

श्री शर्मा ने पत्र के माध्यम से अनुरोध किया है, कि इन गंभीर रोगों की रोकथाम हेतु विशेष तैयारी की आवश्यकता है और अच्छी से अच्छी स्वास्थ्य टीम बनाकर इस गंभीर विषय पर प्राथमिकता पर ध्यान देना परम आवश्यक है।

Tags:    

Similar News