Greater Noida ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना इलाके में अजनारा होम सोसाइटी में होली के जश्न के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। सोमवार देर रात होली के जश्न के दौरान एक 14 साल के लड़के के मुंह में लोहे की नुकीली रॉड लग गई। उसके साथ खेल रहे दूसरे बच्चों के माथे पर भी गंभीर चोटें आईं। इस घटना से सोसाइटी परिसर में अफरा-तफरी मच गई और परिवार के लोग दर्द से चीखने लगे।
बच्चे को खून से लथपथ देखकर उसके परिवार वाले उसे तुरंत पास के हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका फर्स्ट एड हुआ और बाद में उसे छुट्टी दे दी गई। उसी समय खेल रहे एक और बच्चे के माथे पर भी वही लोहे की रॉड लग गई। एक साथ हुई इस घटना से सोसाइटी में रहने वाले लोगों और परिवार वालों में चिंता बढ़ गई है। वे सभी इसे बिल्डर और मेंटेनेंस स्टाफ की लापरवाही बता रहे हैं।सोसाइटी में रहने वाले लोगों का कहना है कि हाल ही में परिसर में हरियाली बढ़ाने के लिए पेड़ लगाए गए थे और पेड़ों की सुरक्षा के नाम पर उनके चारों ओर लोहे की रॉड लगा दी गई थी, जिसकी वजह से खेलते समय बच्चों के साथ यह हादसा हुआ।
Tags: