Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के कासना औद्योगिक क्षेत्र में नकली बोतलबंद पानी बनाने वाले 2 अवैध प्लांट का भंडाफोड़ हुआ है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दोनों जगहों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली पानी की बोतलें जब्त की हैं। ये बोतलें बिना लाइसेंस और नियमों का उल्लंघन कर बाजार में बेची जा रही थीं।
- पहला प्लांट गुप्ता इंटरप्राइजेज के नाम से के-300, साइट-5, कासना में मिला। यहां बिल्सरी ब्रांड के नाम से 1 लीटर की बोतलें बनाई जा रही थीं।
- दूसरा प्लांट पैरामेट्रो वॉशर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड था, जो ए-2/88, साइट-5, कासना में था। यहां बिल्सरी नाम का पानी पैक किया जा रहा था।
पहले प्लांट से 6,252 बोतलें और दूसरे से 6,856 बोतलें जब्त की गईं। कुल 13,108 नकली पानी की बोतलें बरामद की गईं। दोनों प्लांट को तत्काल सील कर दिया गया है। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा सर्वेश कुमार ने बताया कि सूचना के बाद छापेमारी की गई और दोनों जगहों पर कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं मिले। इसलिए यह स्पष्ट है कि दोनों प्लांट अवैध रूप से चल रहे थे। बरामद बोतलों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tags: