Greater Noida ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रबूपुरा कस्बे के आंबेडकर नगर मोहल्ले में एक ढाई वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुई जब मासूम खेल रहा था, तभी वह तीन मंजिला मकान की रेलिंग से नीचे गिर गया।बच्चे की मां ने उसे गंभीर हालत में डॉक्टर के पास पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। यह घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। मृतक बच्चे का अंतिम संस्कार देर शाम कर दिया गया। परिवार में शोक का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, कस्बे के मोहल्ला आंबेडकर नगर के रहने वाले पंकज की पत्नी खुशबू गुरुवार दोपहर को अपने तीन मंजिला मकान की छत पर कपड़े सुखा रही थीं। उनका ढाई वर्षीय बेटा शिवम भी छत पर खेल रहा था। खेलते-खेलते शिवम मकान की छत पर लगी रेलिंग पर चढ़ गया। रेलिंग पर चढ़ने के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तीन मंजिला मकान से नीचे गिर गया।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा गया। गुरुवार शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।