Gorakhpur : सिरफिरे आशिक ने दो सगी बहनों को मारी गोली

Update: 2025-05-03 02:20 GMT
Gorakhpur गोरखपुर: गोरखपुर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर दो सगी बहनों को गोली मार दी। इसके बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली। तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सिरफिरा आशिक बड़ी लड़की से एकतरफा प्यार करता था। यह घटना गोरखपुर के सिविल लाइंस इलाके की है। पुलिस सूत्रों की मानें तो आजमगढ़ जिले के खड़िहानी गांव निवासी मंदीप यादव ने वारदात को अंजाम दिया है।
शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मंदीप असलहा लेकर सिविल लाइंस में रहने वाली पूजा यादव के घर पहुंचा। जिसके बाद आरोपी ने पूजा और उसकी बहन नैंसी यादव को गोली मार दी। पिता अनंत यादव ने बताया कि मंदीप उनकी बड़ी बेटी पूजा से जबरन शादी करना चाहता था। परिजनों ने आरोपी को कई बार बेटी से दूर रहने की हिदायत दी थी। इसके बावजूद आरोपी ने उनकी बेटी का जीना दुश्वार कर दिया था।
मंदीप से छुटकारा पाने के लिए उसने बेटी पूजा की शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। जब मंदीप को इस बात की जानकारी हुई तो उसने अपनी बेटी को धमकाना शुरू कर दिया। शुक्रवार को मंदीप यादव आया और दोनों बहनों को गोली मार दी। बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली। तीनों को इलाज के लिए गोरखपुर जिले के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Tags:    

Similar News