फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। मिशन रफ्तार के तहत ट्रेनों की रफ्तार दोगुनी होने जा रही हैं। पहले चरण में लखनऊ मंडल के तीन रूटों पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की मंजूरी मिल गई है। इन रूटों पर 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनें 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। इससे ट्रेन का सफर एक घंटे के बजाए 22 मिनट पहले ही पूरा हो जाएगा।

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में ट्रेनों के बेहतर संचालन की दिशा में चल रहे प्रयास दिखाई पड़ने लगे हैं। नतीजा यह रहा है कि सिंगल लाइन और विद्युतीकृत का काम तीन रूटों पर पूरा हो गया है। बाकी दो रूटों पर जून 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे आने वाले दिनों में लखनऊ के चारबाग से सवारी गाड़ी ही नहीं मालगाड़ी भी दोगुने रफ्तार से दौड़ सकेंगे।
इन रूटों पर 100 की स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें
-लखनऊ से सुलतानपुर होते हुए प्रतापगढ़ तक
-अयोध्या कैंट से सुलतानपुर जंक्शन रेलखंड तक
-सुलतानपुर जंक्शन से फाफामऊ जंक्शन रेलखंड
उत्तर रेलवे के डीआरएम एसके सपरा ने बताया कि मिशन रफ्तार 2024 के तहत रेलखंड का दोहरीकरण और विद्युतीकरण तेजी से पूरा हो रहा है। नजीता लखनऊ मंडल के तीन रूटों पर ट्रेनों की रफ्तार दोगुनी करने की स्वीकृत रेल संरक्षा आयुक्त से मिल गई है। सभी ट्रेनों पर सफल ट्रायल भी कर लिया गया है। जल्द ही सभी रूटों पर ट्रेनों की रफ्तार 100 होगी।
Tags: