Gonda: अमर किशोर कश्यप पार्टी से बाहर, वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी की सख्ती
महिला के साथ वायरल हुआ था आपत्तिजनक वीडियो
गोंडा: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने गोंडा जिला इकाई के अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके एक कथित आपत्तिजनक वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई, जिसमें वह एक महिला के साथ दिखाई दे रहे थे। पार्टी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हें पद और पार्टी से हटा दिया। बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व ने नैतिकता और अनुशासन के आधार पर यह निर्णय लिया। इस घटना ने स्थानीय स्तर पर काफी चर्चा बटोरी है, और सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
BJP ने जारी किया था नोटिस: वीडियो जारी होने के बाद बीजेपी तुरंत ही एक्शन में आ गई थी। जिलाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसमें 7 दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण भाजपा प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराने की बात कही गई थी। इसके साथ ही साफ किया गया था कि अगर समय से स्पष्टीकरण नहीं आया और संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर पार्टी द्वारा कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।