बल्दीराय/सुलतानपुर। सुनीता हत्याकांड में पांचवें दिन उसके प्रेमी डब्लू पासी को हलियापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभिरक्षा में आरोपी डब्लू पासी ने बताया मैंने सुनीता को अपने कुछ रुपए रखने को दिया था। वापस मांगने पर वह झगड़े पर आमादा हो गई। तब हमने गला दबाकर हत्या कर दी थी। घटना की चश्मदीद गवाह मृतका की बड़ी बेटी लक्ष्मी है। हलियापुर के जरईकला में 25 अप्रैल की रात सुनीता पासी पत्नी दिनेश पासी की गला दबाकर हत्या की गई थी। सुबह गांव वालों को इसकी सूचना मिली थी। पति दिनेश घर पर नहीं था। वह अयोध्या अपने मामा के घर गया हुआ था। मृतका की बेटी लक्ष्मी ने पूरे घटना क्रम को अपनी आंखों से देखा था। उसने पुलिस व पिता को आंखों देखी बताया भी था। जिसके आधार पर दिनेश की तहरीर पर गांव के डब्लू पासी के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया गया था। पुलिस तभी से डब्लू को तलाश कर रही थी।