Ghazipur: पोते की मौत के सदमे में दादी ने भी तोड़ा दम

Update: 2026-02-22 05:27 GMT
Ghazipur गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में सैदपुर इलाके के ऊचौरी गांव में एक नाबालिग कई दिनों से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई और इसकी जानकारी जैसे ही उसकी दादी उमा देवी को हुई वह भी अचेत हो गई. अपने पोते के अंतिम संस्कार से पहले उन्होंने भी दम तोड़ दिया जिसके बाद परिजनों ने एक साथ दादी और पोते की अंतिम यात्रा निकालकर उनका अंतिम संस्कार किया.वहीं परिजनों में भी कोहराम मच गया. परिजनों ने शोकग्रस्त होकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया|
Tags:    

Similar News