Ghazipur: गाजीपुर के डिलिया गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब 35 वर्षीय अभय ने मामूली ज़मीन विवाद के चलते अपने ही परिवार को मौत के घाट उतार दिया. आरोपी ने रविवार सुबह मां जमुनी देवी (65), पिता शिवराम यादव (70) और बहन कुसुम (35) पर कुल्हाड़ी से हमला कर तीनों को मौत के घाट उतार दिया.पड़ोसियों ने बताया कि झगड़े के दौरान घर से चीख-पुकार सुनाई दी. जब वे लोग दौड़कर पहुंचे तो अभय भाग गया था. पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद एसपी डॉ. ईरज राजा समेत आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. माैके से एक कुल्हाड़ी भी बरामद हुई है.
बताया गया कि शिवराम यादव ने एक महीने पहले बेटी कुसुम के नाम 15 बिस्वा जमीन कर दी थी. इसी बात से अभय नाराज़ चल रहा था. पहले भी घर में इसको लेकर बहस होती रही थी। रविवार को कहासुनी के बाद उसने तीनों पर हमला कर दिया| पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के पीछे के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है. फिलहाल आरोपी अभय फरार है और उसकी तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है|