Ghaziabad: तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से मां-बेटा घायल
"मधुबन बापूधाम थाने में मुकदमा दर्ज"
गाजियाबाद: मधुबन-बापूधाम क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की चपेट आने से मां-बेटा घायल हो गए। मामले में पुलिस ने महिला के बेटे कृष्ण कुमार ने मधुबन बापूधाम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
लोहिया नगर निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि 21 मार्च को छोटे भाई करन के साथ उनकी मां गोविंदपुरम कुछ सामान लेने गईं थी। वहां से वापस घर आते समय एक बाइक चालक लापरवाही और तेजी से चलाते हुए आया और उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मां के हाथ और सिर में गंभीर चोट आई है। भाई भी घायल हो गया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी।