Ghaziabad: महापौर ने रेत मंडी दीवान फार्म की सड़क का शिलान्यास किया

Update: 2024-10-09 07:57 GMT

गाजियाबाद: वार्ड 17 नंदग्राम मुख्य मार्ग से रेत मंडी होते हुए दीवान फार्म तक सड़क पर इंटरलॉकिंग टाइल्स के कार्य का शिलान्यास महापौर सुनीता दयाल ने किया। इस दौरान पार्षद विरेन्द्र त्यागी,पूर्व पार्षद राकेश शर्मा,पार्षद सुभाष चौधरी, पार्षद नितिन कुमार,भाजपा कार्यकर्ता प्रेम त्यागी,पूर्व पार्षद मनोज चौधरी, बबली त्यागी,महावीर शर्मा, सचिन त्यागी आदि उपस्थित रहे।

पार्षद विरेन्द्र त्यागी द्वारा महापौर को अवगत कराया गया कि उपरोक्त रास्ते से लाखों लोग पुस्ते रोड पर निकलते है। नगर निगम की डोर टू डोर गाड़ियां इसी रास्ते से एमआरएफ सेंटर पर जाती है। यह कार्य का अनुरोध स्वीकार किया गया व निविदा प्रक्रिया में लगाया गया। आज कार्य शुरू कराया गया है। जिससे लाखों लोगों/स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा। छह रास्ता लगभग 200 मीटर लम्बा है और इसकी लागत लगभग 20 लाख है।

इस सड़क के निर्माण होने से नंदग्राम के आसपास के 6 वार्ड के लोगों को भारी राहत मिलेगी। यह रास्ता बहुत टूट हुआ था। जिससे दुर्घटनाएं हो जाती थी लेकिन अब सभी लोगों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी, उपरोक्त कार्य के लिए स्थानीय लोगो ने महापौर एवं विरेन्द्र त्यागी सहित समस्त पार्षदों का धन्यवाद किया।

Tags:    

Similar News

-->