Ghaziabad: नकली दवा गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

Update: 2026-02-09 02:44 GMT
Ghaziabad गाजियाबाद : गाजियाबाद में नकली दवा बनाने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. गाजियाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जो नकली लिव-52 दवा बनाकर बेच रहे थे| यह लिवर से संबंधित एक महत्वपूर्ण दवा है, जिसकी नकली खेप तैयार की जा रही थी|
पुलिस के अनुसार, स्वॉट टीम ग्रामीण जोन और मुरादनगर थाना पुलिस ने मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया| गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कुछ लोग मेडिकल पेशे से भी जुड़े हैं. उनकी गिरफ्तारी हिमालय कंपनी की लिखित शिकायत के बाद हुई है|
Tags:    

Similar News