गाजियाबाद: जिले में बुधवार को कोरोना के सात नए केस मिले हैं। इसके साथ ही अब तक मिले मरीजों की संख्या 70 पहुंच गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 18 है। इनमें से 17 का घर पर व एक मरीज का इलाज निजी अस्पताल में हो रहा है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि नए मिले मरीजों में से चार महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।
इसमें वसुंधरा में दो, गोविंदपुरम, विवेकानंद नगर, कौशांबी, वैशाली और साहिबाबाद में एक-एक केस कोरोना संक्रमण मिले हैं। सभी मरीजों का घर पर ही इलाज चल रहा है। इनमें से अधिकतर को सर्दी-जुकाम खांसी, बुखार और कमजोरी की समस्या थी।